जुलाई 3, 2026 8:58 अपराह्न

printer

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने डीडीए की सलाहकार परिषद की बैठक की अध्यक्षता

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आज दिल्ली विकास प्राधिकरण-डीडीए की सलाहकार परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राष्ट्रीय राजधानी में सतत् शहरी विकास के रोडमैप की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान आगामी मास्टर प्लान, नागरिक और संस्थागत ढांचे को मजबूत करने, और शहर के लिए नियोजित, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार विकास सुनिश्चित करने पर व्यापक चर्चा की गई।

इस बैठक में उपराज्यपाल ने डीडीए को निर्देश दिए कि वे ज़मीन के टुकड़ों और इमारतों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए तकनीक का इस्तेमाल करके अवैध कब्ज़ों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाएं, ताकि इनका तुरंत पता चल सके और तेज़ी से कार्रवाई हो सके। उपराज्यपाल ने बल देते हुए कहा कि दिल्ली की बदलती शहरी चुनौतियों से निपटने के लिए मिल-जुलकर काम करने, पारदर्शी और तकनीक पर आधारित तरीका ही सबसे अहम है।