अप्रैल 19, 2026 5:45 अपराह्न

printer

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने ‘नया पंजाब’ सम्मेलन में शिक्षा, नवाचार और संस्थागत विकास पर दिया जोर

दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू आज राजधानी के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में ‘नया पंजाब: संकट से परे एक एजेंडा’ विषय पर आयोजित एक सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने सामाजिक विरासत को बढ़ाने, शिक्षा में निवेश करने, कौशल नवाचार को बढ़ावा देने और मज़बूत तथा टिकाऊ संस्थाओं का निर्माण करने कर बल दिया। साथ ही, उपराज्यपाल ने कहा कि पंजाब की कहानी यहां उपस्थित लोगों के साहस, जुझारूपन और दूरदृष्टि का जीता-जागता प्रमाण है।