दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने प्रदर्शनकारियों द्वारा गुरुद्वारा बंगला साहिब परिसर में प्रवेश करने के बाद पुलिस को परिसर में प्रवेश की अनुमति देने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा राजनीति करने की कड़ी निंदा की है। श्री कालका ने कहा कि प्रदर्शनकारी तफ्ती लेकर जबरन गुरुद्वारे के हॉल में घुस गए और नारे लगाए। श्री कालका ने कहा कि गुरुद्वारे के परिसर में किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन न तो बर्दाश्त किया जा सकता है और न ही इसकी अनुमति दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि स्थिति को देखते हुए गुरुद्वारा समिति ने प्रदर्शनकारियों को परिसर से बाहर निकालने के लिए पुलिस को बुलाया।
News On AIR | अक्टूबर 10, 2026 9:54 अपराह्न
दिल्ली: गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने बंगला साहिब परिसर में पुलिस के प्रवेश पर राजनीति की निंदा