जुलाई 15, 2026 11:55 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली सरकार कक्षा 9 की लगभग 1 लाख 30 हजार छात्राओं को मुफ्त साइकिल देगी

दिल्ली सरकार ने वित्‍त वर्ष 2026-27 के बजट में एक सराहनीय कदम उठाया है। सरकार इस महीने से कक्षा 9 की लगभग 1.30 लाख छात्राओं को मुफ्त साइकिल वितरित करना शुरू करेगी। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह पहल छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि साइकिल से स्कूल तक का सफर आसान होगा, नियमित उपस्थिति को बढ़ावा मिलेगा और यह सुनिश्चित होगा कि किसी भी लड़की की शिक्षा दूरी के कारण बाधित न हो।