दिल्ली में करोल बाग के गफ्फार मार्केट स्थित पुरी प्लाजा में बीती रात आग दुर्घटना की खबर है। दिल्ली अग्निशमन विभाग ने लगभग 1:30 बजे सूचना मिलने के बाद आग पर काबू पाने के लिए 27 दमकल गाड़ियां भेजी। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग बुझाने का काम जारी है।
News On AIR | नवम्बर 6, 2026 9:09 पूर्वाह्न
दिल्ली: करोल बाग स्थित पुरी प्लाजा में लगी आग, 27 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं