दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कहा कि दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 आम नागरिकों के आर्थिक हितों को ध्यान में रखकर तैयार की गई एक जनहितकारी नीति है। उन्होंने बताया कि इस नीति के अंतर्गत कर संबंधी लाभों के अतिरिक्त दोपहिया वाहनों पर 50 हजार रुपये, ई-ऑटो पर 75 हजार रुपये और कमर्शियल गुड्स कैरियर पर 1 लाख 50 हजार रुपये की बचत संभव होगी। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि इस नीति के अंतर्गत रोड टैक्स से मिलने वाली छूट केवल नीति की अवधि तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वाहन के पूरे जीवनकाल तक लागू रहेगी। साथ ही वाहन खरीदते समय रजिस्ट्रेशन शुल्क में भी पूरी छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि वाहन खरीदने से पहले यह अवश्य सुनिश्चित करें कि उनका चुना गया मॉडल दिल्ली ईवी पॉलिसी के अंतर्गत अनुमोदित है। उन्होंने कहा कि दिल्ली परिवहन विभाग सभी पात्र मॉडलों की सूची ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराएगा। वाहन बुक करने से पहले नागरिक इस सूची की जांच अवश्य करें।
News On AIR | जुलाई 2, 2026 8:17 अपराह्न | CM Rekha Gupta
दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 जनहितकारी, नागरिकों को मिलेगी बड़ी वित्तीय राहत: सीएम रेखा गुप्ता