जुलाई 2, 2026 8:17 अपराह्न

views 26

दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 जनहितकारी, नागरिकों को मिलेगी बड़ी वित्तीय राहत: सीएम रेखा गुप्ता

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने आज कहा कि दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 आम नागरिकों के आर्थिक हितों को ध्यान में रखकर तैयार की गई एक जनहितकारी नीति है। उन्होंने बताया कि इस नीति के अंतर्गत कर संबंधी लाभों के अतिरिक्‍त दोपहिया वाहनों पर 50 हजार रुपये, ई-ऑटो पर 75 हजार रुपये और कमर्शियल गुड्स कैरियर पर 1 लाख 50 हजार रुपये की बचत संभव होगी। श्रीम‍ती गुप्‍ता ने कहा कि इस नीति के अंतर्गत रोड टैक्स से मिलने वाली छूट केवल नीति की अवधि तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वाहन के पूरे जीवनकाल तक लागू रहेगी। साथ ...

मई 1, 2026 6:23 अपराह्न

views 1.1K

दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों पर सीएम रेखा गुप्ता सख्त, कभी भी कर सकती हैं निरीक्षण

राजधानी दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि वह किसी भी समय दिल्ली के किसी भी प्राइवेट स्कूल में निरीक्षण के लिए जा सकती हैं। श्रीमती गुप्ता ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्राइवेट स्कूल अपने नोटिस बोर्ड, वेबसाइट और अपने द्वारा संचालित किसी भी स्टोर पर स्पष्ट रूप से यह जानकारी प्रदर्शित करें कि अभिभावक अपनी सुविधा के अनुसार कहीं से भी यूनिफार्म, किताबें और स्टेशनरी खरीद सकते हैं। उन्होंने स्कूल प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि बिना किसी अप...

दिसम्बर 5, 2025 7:32 अपराह्न

views 78

सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में सड़कों का उद्घाटन किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज शालीमार बाग विधानसभा के विभिन्न ब्लॉकों में नवनिर्मित नालियों और सड़कों का उद्घाटन किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्रीमती गुप्ता ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि शालीमार बाग में अटल कैंटीन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, नए सार्वजनिक शौचालय, नए पार्क, वॉटर एटीएम सहित आधारभूत नागरिक सुविधाओं पर कार्य तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है। इन...