मई 1, 2026 6:23 अपराह्न | CM Rekha Gupta

printer

दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों पर सीएम रेखा गुप्ता सख्त, कभी भी कर सकती हैं निरीक्षण

राजधानी दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि वह किसी भी समय दिल्ली के किसी भी प्राइवेट स्कूल में निरीक्षण के लिए जा सकती हैं। श्रीमती गुप्ता ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्राइवेट स्कूल अपने नोटिस बोर्ड, वेबसाइट और अपने द्वारा संचालित किसी भी स्टोर पर स्पष्ट रूप से यह जानकारी प्रदर्शित करें कि अभिभावक अपनी सुविधा के अनुसार कहीं से भी यूनिफार्म, किताबें और स्टेशनरी खरीद सकते हैं। उन्होंने स्कूल प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि बिना किसी अपवाद के इन नियमों को लागू किया जाए। किसी भी तरह के उल्लंघन या हेर-फेर की स्थिति में संबंधित स्कूल के खिलाफ कानून के तहत सबसे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला