जुलाई 15, 2026 2:16 अपराह्न

printer

पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में शामिल होंगी 2800 नई इलेक्ट्रिक बसें

राजधानी दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्‍यवस्‍था को सशक्त और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने बताया कि दिल्‍ली को 2800 नई वातानुकूलित लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। उन्‍होंने बताया कि इन बसों को पीएम ई-ड्राइव योजना के अंतर्गत शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई बसों अंतिम गन्‍तव्‍य तक सम्‍पर्क सुविधा बेहतर होगी और यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा।