जुलाई 9, 2026 6:04 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एबीवीपी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद-एबीवीपी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्रीमती गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में राष्ट्रवाद, अनुशासन और सेवा की भावना जागृत करने में एबीवीपी की भूमिका सराहनीय रही है। उन्होंने कहा कि ज्ञान, शील और एकता के मंत्र के साथ संगठन निरंतर युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एबीवीपी के कार्यकर्ता अपनी ऊर्जा, समर्पण और प्रतिबद्धता से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान दे रहे हैं और परिषद् की यह गौरवशाली परंपरा आने वाली पीढ़ियों को भी निरंतर दिशा देती रहेगी।