जुलाई 3, 2026 7:35 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा- प्लास्टिक मुक्त दिल्ली के निर्माण में सहभागी बनें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर सभी से संकल्प लेने को कहा कि यह केवल विशेष दिन तक सीमित न रहे, बल्कि सभी की रोज़मर्रा की आदत बन जाए। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि घर से निकलते समय कपड़े या जूट का थैला साथ रखें, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक थैलों का बिलकुल इस्तेमाल न करें और अपने छोटे-छोटे प्रयासों से स्वच्छ, हरित और प्लास्टिक-मुक्त दिल्ली के निर्माण में सहभागी बनें।