अप्रैल 16, 2026 8:08 अपराह्न

printer

दिल्ली भाजपा सांसदों ने केन्‍द्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिलकर लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई

दिल्ली के भाजपा सांसदों ने आज राजधानी में लंबित चली आ रही समस्‍याओं के समाधान को लेकर केन्‍द्रीय आवासान और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से भेंट की। उन्‍होंने दिल्‍ली में दो सौ कॉलोनियों को ओ-जोन से हटाना, 69 अपशिष्ट कॉलोनियों को नियमित करना तथा मास्‍टर प्‍लान को शीघ्र नोटिफाई करने का आग्रह किया। सांसदों ने कहा कि जिन सडकों पर 70 प्रतिशत से ज्‍यादा दुकाने हैं, उन सडकों को व्यावसायिक घोषित किया जाए। वहीं, बैठक के दौरान सभी सांसदों ने दिल्‍ली देहात के बचे हुए गांव में लाल डोरा की आबादी को भी नियमित करने भी सुझाव दिया।