दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज शांति भवन, किंग्सवे कैंप में ब्रह्मा कुमारियों द्वारा आयोजित “रन फॉर मदर अर्थ: स्टेप्स ऑफ़ पीस फॉर ए ग्रीनर गोल्डन एज” रन-ए-थॉन में शामिल हुए और विजेताओं को सम्मानित किया। सोशल मीडिया पोस्ट मे श्री गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन पर्यावरण चेतना और सामूहिक ज़िम्मेदारी को बढ़ावा देने वाली एक प्रेरणादायक पहल है, जो एक अधिक हरित, स्वस्थ और शांतिपूर्ण भविष्य की दिशा में सार्थक कदम उठा रही है।
इसके अलावा, विधानसभा अध्यक्ष ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। जिनमे सेक्टर 13 और बंकिम चंद्र चटर्जी पार्क में ओपन जिम, सेक्टर 18 के सूरज पार्क स्थित तिकोना पार्क की चारदीवारी के पुनर्निर्माण कार्य और जन सुविधा कॉम्प्लेक्स के नवीनीकरण जैसे अन्य कार्य शामिल है।