रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज कोलकाता में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स-जीआरएसई लिमिटेड और यंत्र इंडिया लिमिटेड की पांच इकाइयों के भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। शिलान्यास समारोह के बाद जीआरएसई भवन में लघु एवं मध्यम उद्यमों के साथ एक संवाद सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके बाद रक्षा मंत्री का युवा भारती किरंगन में ईस्ट बंगाल एफसी और मोहन बागान सुपर जायंट के बीच डूरंड कप का फाइनल मैच देखने का भी कार्यक्रम है।
News On AIR | अगस्त 23, 2026 7:41 पूर्वाह्न
रक्षा मंत्री कोलकाता में जीआरएसई और यंत्र इंडिया की इकाइयों के भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगे