रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्री ने कहा कि भैरों सिंह शेखावत का जीवन संघर्ष, जनसेवा और नैतिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की प्रेरणादायक गाथा रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भैरों सिंह शेखावत का आम जनता से गहरा जुड़ाव था और वे सत्यनिष्ठा, ईमानदारी तथा पारदर्शिता के प्रति समर्पित थे। रक्षा मंत्री ने कहा कि देश, विशेष रूप से राजस्थान के विकास में भैरों सिंह शेखावत के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।ओ
News On AIR | अक्टूबर 23, 2026 9:22 पूर्वाह्न
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की