नवम्बर 16, 2026 11:13 पूर्वाह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद करतार सिंह सराभा को श्रद्धांजलिअर्पित की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी शहीद करतार सिंह सराभा को श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि करतार सिंह सराभा ने महज 19 वर्ष की आयु में देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि मातृभूमि के प्रति करतार सिंह सराभा के अदम्य साहस और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा और यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।