रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज दुशान्बे में शंघाई सहयोग संगठन शासनाध्यक्षों की बैठक के दौरान ताजिकिस्तान के प्रधानमंत्री कोहिर रसूलजोदा से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री सिंह ने कहा कि इस बैठक में भारत और ताजिकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक संबंधों और लोगों के बीच गहरे जुड़ाव पर जोर दिया गया। रक्षा मंत्री ने ईरान के प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद रज़ा आरिफ से भी मुलाकात की।
News On AIR | अक्टूबर 20, 2026 1:23 अपराह्न
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एससीओ बैठक के दौरान ताजिकिस्तान के प्रधानमंत्री कोहिर रसुलजोदा से मुलाकात की