रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज फिलीपींस में 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस के दौरान अमरीका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से मुलाकात की।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान भारत-अमरीका के बीच दस वर्षीय रक्षा रूपरेखा की प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें सैन्य प्रौद्योगिकी, सूचनाओं के आदान-प्रदान और संयुक्त उत्पादन के क्षेत्रों में रणनीतिक तालमेल बढ़ाने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की मजबूत साझेदारी स्वतंत्र, खुले और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण आधार बनी हुई है।