रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिलीपींस में 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस के अवसर पर ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स से मुलाकात की।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा, सैन्य तालमेल बढ़ाने और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत स्वतंत्र, खुले और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए ऑस्ट्रेलिया के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्व देता है।