रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रप्रथम की भावना से प्रेरित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दशकों से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए प्रेरित करती आ रही है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि इस संगठन ने राष्ट्रवादी विचारों, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
News On AIR | जुलाई 9, 2026 11:42 पूर्वाह्न
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर सभी विद्यार्थियों को बधाई दी