दक्षिण-पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत में तेज बारिश से हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। सुइचुआन काउंटी से 18 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
भूस्खलन और तेज बारिश का संबंध चक्रवात टाइफून साउडेल से बताया गया है। पड़ोसी हुनान प्रांत में आए तूफान के कारण दो लोगों की मौत हुई है। चक्रवात साउडेल 28 अगस्त को झेजियांग और तीन सितंबर को फुजियान प्रांत में आया था।