फिलीपींस में एक यात्री फेरी में लगी आग में मरने वालों की संख्या आज बढ़कर 76 हो गई। बचाव दल ने कुछ और शव बरामद किए हैं। फेरी में सवार 132 लोगों में से 43 लोग बच गए, जबकि 13 यात्री अभी भी लापता हैं।
फेरी मनीला से दक्षिण-पश्चिमी पलावन प्रांत के कोरोन जा रही थी, तभी अपने गंतव्य से लगभग 39 किलोमीटर दूर आग लग गई। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।