जून 25, 2026 1:12 अपराह्न

printer

कोलकाता तारातला हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, एसआईटी जांच जारी

कोलकाता के तारातला इलाके में हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। 29 लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से 20 लोगों का इलाज अभी भी चल रहा है।

विधानसभा में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि हादसे के जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10 – 10 लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। इसका नेतृत्‍व कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कुनाल अग्रवाल कर रहे हैं। पुलिस ने जांच तेज करते हुए संबंधित इमारत के मालिकाना हक वाली एजेंसी के दफ्तर पर भी छापा मारा है। इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। राहत और बचाव कार्य के साथ-साथ हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।