सितम्बर 9, 2026 1:54 अपराह्न

printer

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,365 हुई

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,365 हो गई है। बचाव दल 5,326 लोगों की तलाश में जुटे हैं, जिनमें लगभग 589 विदेशी नागरिक शामिल हैं। नेपाल सरकार के अनुसार, चितवन से 363, नवलपरासी पूर्व से 226, नवलपरासी पश्चिम से 222 और नुवाकोट से 197 शव बरामद किए गए हैं। रसुवा से 174, गोरखा से 75, धादिंग से 70 और तनहूं से 38 शव मिले हैं। पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब तक 102 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं।

यह बाढ़ 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के खिसकने से आई थी।

चीन की मीडिया के अनुसार, इस आपदा में चीन के लगभग 43 नागरिकों की मौत हुई है, जबकि तिब्बत में 500 से अधिक लोग अब भी लापता हैं।