सितम्बर 13, 2026 11:00 पूर्वाह्न

printer

नेपाल-तिब्बत सीमा में आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1386 हुई

नेपाल में बाढ़ प्रभावित आठ ज़िलों से और शव बरामद होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1386 हो गई है। 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास आई बाढ़ ने उत्तर और मध्य नेपाल के कस्बों और गांवों में भारी तबाही मचाई थी।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार अब तक बरामद शवों में से एक सौ चार की पहचान कर ली गई है और उन्हें परिवारों को सौंप दिया गया है। अभी लगभग पांच हजार एक सौ तीस लोग लापता हैं।

सुरक्षा बल खोज और बचाव अभियान चला रहे हैं। अब तक 13,700 से ज़्यादा लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि 339 लोगों का अस्पतालों में उपचार जारी है। इस बीच, रासुवा, नुवाकोट और धाडिंग ज़िलों में तीन हजार सात सौ से ज़्यादा लोग अस्थायी आश्रयों में रह रहे हैं।