यमन के दक्षिणी हिस्से में सरकारी सैन्य शिविर पर हूती मिसाइल हमले में मरने वालों की संख्या 60 हो गई है। यमन के अधिकारियों ने बताया कि 12 लोग अब भी लापता हैं। ईरान समर्थित सशस्त्र समूह ने कल शबवा प्रांत में अल-अलम प्रशिक्षण शिविर पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया था।
यह संघर्ष जुलाई में यमन की सरकार और सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन की ओर से हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई हमले किए जाने के बाद फिर शुरू हुआ।