अक्टूबर 27, 2026 7:43 अपराह्न

printer

बांग्लादेश में डेंगू से मरने वालों की संख्या 400 हुई, पिछले 24 घंटे में 11 की मौत

बांग्लादेश में इस वर्ष डेंगू से मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 11 लोगों की मौत हुई, जो इस वर्ष एक दिन में सबसे अधिक है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के अनुसार, डेंगू के कुल मामले बढ़कर एक लाख 28 हजार 237 हो गए हैं। इनमें से एक लाख 21 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
 
इस बीच, बांग्लादेश में खसरे या इससे मिलते-जुलते लक्षणों से पीड़ित बच्चों की मौत का आंकड़ा बढ़कर एक हजार 240 हो गया है। पिछले 24 घंटों में खसरे के एक हजार 232 नए संदिग्ध मामले और 63 पुष्ट मामले सामने आए हैं। देश में अब तक खसरे के 23 हजार 541 पुष्ट मामले दर्ज किए गए हैं।