नवम्बर 23, 2026 2:35 अपराह्न

printer

57वें इफ्फी का चौथा दिन शांति, करुणा और अंतरसांस्कृतिक समझ पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन

गोवा में आयोजित 57वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का चौथा दिन सिनेमा की विविधता से भरपूर है। महोत्‍सव में शांति, करुणा और अंतरसांस्कृतिक समझ जैसे विषयों पर आधारित फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं। आज के महोत्सव का एक प्रमुख आकर्षण प्रतिष्ठित आईसीएफटी-यूनेस्‍को गांधी पदक के लिए प्रतियोगिता है। इसमें दस भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्में इस सम्मान के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। चयनित फिल्मों में तीन भारतीय फिल्में – कबीर सिर का आखिरी पाठ, स्क्रॉल और सेव मिच्छर – के साथ-साथ सात अंतर्राष्ट्रीय फिल्में शामिल हैं।