अक्टूबर 30, 2026 9:43 अपराह्न

printer

चक्रवात अर्नब कमजोर पड़ने के बाद छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के आसपास बरकरार

चक्रवात अर्नब कमजोर पड़ने के बाद उत्तर छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के आसपास बना हुआ है।

इस बीच, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के ऊपर भी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। विभाग के अनुसार चक्रवात के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और कल दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तथा आसपास के अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के ऊपर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदलने की प्रबल संभावना है।

विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। वहीं, कल अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज और चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।