अक्टूबर 27, 2026 1:23 अपराह्न

printer

चक्रवाती तूफान अर्नब के मद्देनज़र ओडिशा और आंध्र प्रदेश अलर्ट पर

भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है और इसके कल सुबह तक तट से टकराने की आशंका है। चक्रवात से ओडिशा के विभिन्न दक्षिणी जिलों में मूसलाधार वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना है। राज्य सरकार ने आपदा से निपटने की तैयारी तेज कर दी है। बचाव दलों और शिविरों को तैयार रखा गया है। मलकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ गजपति और गंजाम जिलों में सबसे अधिक खतरे की चेतावनी है।