जुलाई 27, 2026 9:13 अपराह्न | commonwealth-games | Gyaneshwari Yadav

printer

राष्‍ट्रमंडल खेलों में ज्ञानेश्वरी यादव ने महिलाओं के 53 किलो वर्ग में रजत पदक जीता; प्रधानमंत्री ने दी बधाई

ग्लास्गो में जारी राष्‍ट्रमंडल खेलों में एशियाई चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने रजत पदक जीता। उन्‍होंने महिलाओं के 53 किलो वर्ग के स्नैच में 88 किलो और क्लीन एंड जर्क में 111 किलो समेत कुल 199 किलो वजन उठाकर पदक हासिल किया।

      वहीं, भारतीय मुक्‍केबाज सचिन सिवाच ने पुरुषों के 60 किलोग्राम स्‍पर्धा के क्‍वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। सचिन ने इंग्लैंड के विलियम हेविट को 4-1 के स्प्लिट डिसीजन से शिकस्त दी। इस जीत के साथ, सचिन ने पुरुषों के 60 किलोग्राम कैटेगरी में भारत की पदक की उम्मीदें कायम रखी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल में भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि उन्‍होंने  प्रतियोगिता में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया है। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि उनकी यह सफलता देश के युवाओं को प्रेरित करेगी। उन्होंने भविष्‍य में उनकी सफलता की कामना की।