जुलाई 27, 2026 9:13 अपराह्न
125
राष्ट्रमंडल खेलों में ज्ञानेश्वरी यादव ने महिलाओं के 53 किलो वर्ग में रजत पदक जीता; प्रधानमंत्री ने दी बधाई
ग्लास्गो में जारी राष्ट्रमंडल खेलों में एशियाई चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने रजत पदक जीता। उन्होंने महिलाओं के 53 किलो वर्ग के स्नैच में 88 किलो और क्लीन एंड जर्क में 111 किलो समेत कुल 199 किलो वजन उठाकर पदक हासिल किया। वहीं, भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच ने पुरुषों के 60 किलोग्राम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। सचिन ने इंग्लैंड के विलियम हेविट को 4-1 के स्प्लिट डिसीजन से शिकस्त दी। इस जीत के साथ, सचिन ने पुरुषों के 60 किलोग्राम कैटेगरी में भारत की पदक ...