संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि संस्कृति और विरासत देश की पहचान के साथ-साथ रोजगार, पर्यटन, उद्यमिता और आर्थिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। नई दिल्ली में 5वें कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन 2026 को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को अपनी सांस्कृतिक विरासत को आर्थिक विकास से जोड़ने की जरूरत है। श्री शेखावत ने कहा कि विरासत को संरक्षित करने के साथ उसे भविष्य की संभावनाओं से जोड़ना विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
News On AIR | अक्टूबर 5, 2026 8:35 अपराह्न
संस्कृति और विरासत देश की पहचान, आर्थिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत