अक्टूबर 26, 2026 2:07 अपराह्न

printer

वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में लगभग एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आज 1% से अधिक की गिरावट आई है, जबकि इससे पहले ये लगभग छह महीनों के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थीं। अंतिम समाचार मिलने तक, कच्‍चा तेल एक-एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 115 अमरीकी डॉलर 41 सेंट प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 1.6% की गिरावट के साथ 101 अमरीकी डॉलर 62 सेंट प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।