अक्टूबर 10, 2026 6:51 पूर्वाह्न

printer

वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी की

रांची में कल दूसरे टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच में, वेस्टइंडीज ने भारत को छह विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में एक-एक से बराबरी कर ली है। 250 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए वेस्‍टइंडीज ने 19वें ओवर में चार विकेट पर 252 रन बनाए। कप्तान शाई होप ने 45 गेंद पर नाबाद 102 रन बनाए, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने 37 गेंद पर 84 रन की तेज पारी खेली।

इससे पहले, बल्लेबाजी के लिए बुलाए जाने पर भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 249 रन बनाए। भारत के लिए संजू सैमसन ने 41 गेंद पर 82 रन बनाए। ईशान किशन ने 22 गेंद पर 43 रन की पारी खेली। शाई होप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। श्रृंखला का तीसरा मैच कल इंदौर में खेला जाएगा।