त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद की सभी 28 सीटों पर चुनाव की मतगणना कल 17 मतगणना केंद्रों पर होगी। राज्य चुनाव आयोग के सचिव अनुराग सेन ने बताया कि मतगणना केंद्रों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि जिला अधिकारियों को भारतीय न्याय संहिता के तहत आवश्यक उपाय लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के जमावड़े को नियंत्रित करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए निर्धारित क्षेत्र भी चिह्नित किए गए हैं।
श्री सेन ने कहा कि मतगणना डाक मतपत्रों से शुरू होगी। उसके बाद ईवीएम वोटों की गिनती होगी और परिणाम जल्द से जल्द घोषित करने का प्रयास किया जाएगा। इस बीच, एडीसी चुनाव में तीन निर्वाचन क्षेत्रों के चार मतदान केंद्रों पर आज पुनर्मतदान कराया गया।