जम्मू-कश्मीर में, कटरा उपमंडल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई और प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के लिए मानसून आपदा प्रबंधन के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। मानसून की मौजूदा स्थिति और भारी वर्षा, अचानक आई बाढ़, भूस्खलन, जलभराव और सड़क पर अवरोध उत्पन्न होने से आपात स्थितियों के जोखिम को देखते हुए यह नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
नियंत्रण कक्ष मानसून की स्थिति पर चौबीसों घंटे निगरानी रखेगा और भारी वर्षा, अचानक आई बाढ़, भूस्खलन, संपत्ति के नुकसान और सड़कों में आई बाधाओं, बिजली और पेयजल आपूर्ति में व्यवधान से संबंधित हालात का लेखा-जोखा रखेगा। नियंत्रण कक्ष आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को स्थिति रिपोर्ट समय पर भेजना भी सुनिश्चित करेगा। वर्षा से संबंधित किसी भी आपात स्थिति या तत्काल ध्यान देने योग्य घटनाओं की रिपोर्ट करने के लिए कटरा मानसून नियंत्रण कक्ष से 01991-295681 पर संपर्क किया जा सकता है।