कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम बंगाल के मतदाताओं से विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री खरगे ने कहा कि वोट मतदाता की आवाज है और इसे स्पष्ट रूप से सुना जाना चाहिए। उन्होंने राज्य के मतदाताओं से संविधान द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करने और लोकतंत्र की भावना को बनाए रखने का आह्वान किया।
News On AIR | अप्रैल 23, 2026 11:50 पूर्वाह्न
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम बंगाल के पहले चरण में मतदाताओं से भारी मतदान की अपील की