कांगो के पूर्वी हिस्से के बुकावु शहर में कल दो स्कूलों में भीषण आग लगने से कम से कम 26 छात्रों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। दक्षिण किवु प्रांतीय सरकार के मुताबिक, मृतकों में 19 लड़कियां और सात लड़के शामिल हैं। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। एम-23 विद्रोही समूह के प्रवक्ता लॉरेंस कन्युका ने इससे पहले 24 छात्रों की मौत और 29 लोगों के स्थानीय चिकित्सा केंद्रों में इलाज किए जाने की जानकारी दी थी।
स्थानीय प्रशासन के अधिकारी के अनुसार, आग सबसे पहले एक मकान में लगी और फिर पास के दोनों स्कूलों तक फैल गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। अधिकारी ने बताया कि आग वाले इलाके में घनी आबादी है और ज्यादातर मकान लकड़ी के बने हुए हैं, जिससे आग तेजी से फैली।