भारत ने कल अहमदाबाद में तंजानिया को 48-20 से हराकर पहली राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही भारत का लगातार पांच मैच जीतने का सिलसिला जारी रहा। सेमीफाइनल शुक्रवार को खेला जाएगा।
महिला वर्ग में केन्या ने स्कॉटलैंड को 61-16 से हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखा, जबकि मलेशिया ने सिंगापुर को 62-17 से हरा दिया। एक अन्य मैच में बांग्लादेश ने सिंगापुर को 60-28 से हराया। वहीं, कनाडा ने स्कॉटलैंड को 62-30 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। कनाडा की ओर से अनमोल ठाकुर ने 19 और मनप्रीत सिंह ने 15 अंक बनाए।