वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के प्रवर्तन कार्यबल ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए हाल ही में उठाए गए कदमों की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की।
पिछले महीने की 27 तारीख से इस महीने की 10 तारीख तक 15 दिनों की अवधि में, अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में 162 निरीक्षण किए और 64 उल्लंघन पाए। इनमें निर्माण और विध्वंस स्थलों पर 25 निरीक्षण, औद्योगिक क्षेत्रों में 28 निरीक्षण और डीजल जनरेटर सेट से संबंधित 109 निरीक्षण शामिल थे।
कार्य बल ने डीजल जनरेटर, निर्माण गतिविधियों, औद्योगिक उत्सर्जन और सड़क धूल नियंत्रण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।