अक्टूबर 3, 2026 1:36 अपराह्न

printer

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने एडीएम के सीईओ जुआन रिकार्डो लुसियानो से मुलाकात की

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज शिकागो में आर्चर डेनियल्स मिडलैंड (एडीएम) के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष जुआन रिकार्डो लुसियानो से मुलाकात की। दोनों के बीच भारत में एडीएम कंपनी के कारोबार और निवेश बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई। पीयूष गोयल ने भारत के तेजी से बढ़ते खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र, कृषि क्षेत्र में हो रहे बदलाव और देश के बड़े उपभोक्ता बाजार का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में विकास की काफी संभावनाएं हैं।