वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में उरुग्वे के विदेश मंत्री मारियो लुबेटकिन से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गोयल ने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत और उरुग्वे के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने आर्थिक क्षेत्रों में दोनों देशों की पारस्परिक क्षमताओं का लाभ उठाने और भारत-मर्कोसुर साझेदारी को आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया।
News On AIR | सितम्बर 11, 2026 5:56 अपराह्न
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उरुग्वे के विदेश मंत्री मारियो लुबेटकिन से वार्ता की