नवम्बर 22, 2026 9:39 अपराह्न

printer

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कुर्सियांग के मकइबाड़ी में चाय उद्योग से जुड़े पक्षों के साथ बैठक की

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कुर्सियांग के मकइबाड़ी में चाय उद्योग से जुड़े पक्षों के साथ बैठक की है। भारतीय चाय बोर्ड द्वारा आयोजित इस बैठक में चाय क्षेत्र की चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में दार्जिलिंग पहाड़ियों, तराई और दुआर्स क्षेत्रों के चाय बागानों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में दार्जिलिंग के सांसद राजू बिस्ता, कुर्सियोंग के विधायक सोनम लामा, राज्य प्रशासन के अधिकारी और चाय उद्योग के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
 
चर्चा में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, अनियमित मौसम, उत्पादन में गिरावट, बढ़ती उत्पादन लागत, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और वैश्विक स्तर पर दार्जिलिंग चाय की पहचान और मांग को बनाए रखने की आवश्यकता के मुद्दे शामिल थे। चर्चा में चाय क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने और नए अवसर खोलने के तरीकों पर भी विचार किया गया।