नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने आज बताया कि चेन्नई से चमड़े के सामान और ऑटो पार्ट्स सहित कई सामान को लेकर पहला मालवाहक विमान नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर चुका है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि मेड इन इंडिया मोबाइल फोन, ऑटो पार्ट्स और अन्य सामान चेन्नई हवाई अड्डे पर भेजे गए हैं, जिससे आपूर्ति श्रृंखला मजबूत होगी और स्थानीय उद्योगों के लिए नए अवसर पैदा होंगे। हवाई अड्डे पर दो दिन पहले वाणिज्यिक परिचालन शुरू हुआ था।
News On AIR | जून 18, 2026 2:19 अपराह्न
नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा- चेन्नई से पहला कार्गो विमान नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा