नवम्बर 23, 2026 1:12 अपराह्न

printer

देश में जल्द जारी होगा शहर आर्थिक उत्पाद: डॉ. सौरभ गर्ग

केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के सचिव डॉ. सौरभ गर्ग ने कहा कि देश में जल्द ही शहर आर्थिक उत्पाद-सीईपी जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर आर्थिक विकास के चालक हैं। यह सूचकांक इसे अधिक प्रभावी ढंग से दर्शाएगा। वे मुंबई में आयोजित एक डेटा उपयोगकर्ता सम्मेलन में सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक को मापने की संशोधित विधियों और उनके नए आधार वर्ष के बारे में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कई राज्यों ने राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को मापने के लिए नए आधार वर्ष को अपनाया है और अन्य राज्य भी इसे जल्द ही अपना लेंगे। श्री गर्ग ने बताया कि जिला घरेलू उत्पाद को अधिक प्रभावी बनाने के लिए जल्द ही संशोधित दिशानिर्देश लागू किए जाएंगे।