मई 30, 2026 1:03 अपराह्न

printer

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान ने सैन्य सेवाओं से विदाई ली

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर तीनों सेनाओं द्वारा दिए गए गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सैन्य सेवाओं से विदाई ली। यह समारोह देश के सर्वोच्च सैन्य अधिकारी के रूप में उनके विशिष्ट कार्यकाल के समापन का प्रतीक था। समर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद, जनरल चौहान ने कहा कि तीनों सेनाओं द्वारा दिए गए गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सेवानिवृत्त होना उनके लिए अत्यंत सम्मान की बात है।

चार दशकों से अधिक की सेवा के बाद जनरल चौहान ने अपने कार्यकाल को संतोषजनक और उत्कृष्ट बताया। 1981 में भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त करने वाले जनरल चौहान ने 40 वर्षों से अधिक समय तक देश की सेवा की और अपने शानदार सैन्य करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण कमान और स्टाफ पदों पर रहे। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि जनरल चौहान का स्‍थान लेंगे।