दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली सचिवालय में ‘दिल्ली नेक्स्ट – कोड, क्रिएट ऐंड चेंज’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं, शिक्षण संस्थानों और नवाचारकर्ताओं को एक साझा मंच पर लाकर दिल्ली की वास्तविक नागरिक और शहरी चुनौतियों के लिए तकनीक आधारित समाधान विकसित करना है। इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्रीमती गुप्ता ने कहा कि देश के युवाओं में असीम प्रतिभा है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें सही मंच, सटीक मार्गदर्शन और उचित अवसर मिले तो वे प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम में ढाई लाख से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 5 हजार से अधिक तकनीकी प्रस्तावों का विशेषज्ञ समिति द्वारा मूल्यांकन किया गया और अंतिम चरण में देशभर से चुनी गई शीर्ष 60 टीमों ने अपने कार्यशील प्रोटोटाइप और नवाचारों का प्रदर्शन किया। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य राजधानी को देश की सिविक-टेक कैपिटल के रूप में स्थापित करना है, जहां सरकार, स्टार्टअप्स, उद्योग, शिक्षण संस्थान और नागरिक निरंतर सहयोग के माध्यम से सुशासन के नए मॉडल विकसित करें।
News On AIR | जुलाई 2, 2026 8:02 अपराह्न | Create and Change’ | ‘Delhi Next – Code
दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘दिल्ली नेक्स्ट – कोड, क्रिएट ऐंड चेंज’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की