जुलाई 2, 2026 8:02 अपराह्न

views 25

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘दिल्ली नेक्स्ट – कोड, क्रिएट ऐंड चेंज’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली सचिवालय में ‘दिल्ली नेक्स्ट - कोड, क्रिएट ऐंड चेंज’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं, शिक्षण संस्थानों और नवाचारकर्ताओं को एक साझा मंच पर लाकर दिल्ली की वास्तविक नागरिक और शहरी चुनौतियों के लिए तकनीक आधारित समाधान विकसित करना है। इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्रीमती गुप्ता ने कहा कि देश के युवाओं में असीम प्रतिभा है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें सही मंच, सटीक मार्गदर्शन और उचित अवसर मिले तो वे प्रशासनि...