अगस्त 28, 2026 5:34 अपराह्न | Sikkimese stranded in Nepal.

printer

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने नेपाल में फंसे सिक्किमवासियों से बात की

सिक्किम सरकार, नेपाल में बाढ़ की स्थिति पर कड़ी नज़र रख रही है। सरकार वहां फंसे सिक्किम निवासियों की सुरक्षा और कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के लिए समुचित कदम उठा रही है।
 
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने तिब्बत की ओर स्थित सागा काउंटी में सुरक्षित सिक्किम के आठ निवासियों से फोन पर बात की। 
 
सिक्किम सरकार ने कल नेपाल में अचानक बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए कार्य बल का गठन किया ताकि फंसे सिक्किम निवासियों को प्रभावी समन्वय और समय पर सहायता सुनिश्चित की जा सके।
 
कार्य बल आपदा प्रभावित सिक्किम नागरिकों के लिए समग्र समन्वय, निगरानी और आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है।ये कार्य बल, भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ नियमित समन्वय बनाए हुए है और संबंधित सिक्किम निवासियों और उनके परिवारों के साथ भी लगातार संपर्क में है।